फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर कर गए माल साफ

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। गांधी पार्क के मोहल्ला महावीर नगर (डोरी नगर) में बीती रात परिजन सोते रहे और चोरों ने कमरे में नकब लगाकर डेढ़ लाख से अधिक का माल चोरी कर लिया। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महावीर नगर (डोरी नगर) निवासी ओमवीर सिंह के मकान में नीरज किराए पर रहते हैं। नीरज अपनी पत्नी ममता के साथ ससुराल बरहन गये थे। घर में उसकी मां त्रिवेणी देवी और बहन लक्ष्मी घर में थी। गुरुवार सुबह उठीं तो देखा कि कमरे में चारों ओर सामान बिखरा हुआ था। कमरे की दीवार में नकब लगा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखी 2 जोड़ी करधनी, 3 जोड़ी पाजेब, 8 चांदी के सिक्के, 6 सोने की अंगुठियां, 10 हजार रुपये, खेत और जमीन के संबंधित दस्तावेज चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगाें की भीड़ इकट्ठा हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही नीरज घर लौट आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें