फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में भिड़े एएमयू छात्र

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू में अल्लामा इकबाल हॉल के छात्र क्रिकेट के मैच के दौरान आपस में भिड़ गए। मारपीट के बाद मामला प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचा जहां गुरुवार को एक पक्ष ने प्रॉक्टर से दूसरे पक्ष पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया। प्रॉक्टर ने भरोसा दिलाया आरोपियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

अल्लामा इकबाल हॉल के छात्र एएमयू क्रिकेट मैदान पर मैच खेल रहे थेे। इस दौरान एक फैसले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला तूल पकड़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। इस पर पेट्रोलिंग कर रही प्रॉक्टोरियल कार्यालय की जिप्सी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। एक पक्ष ने प्रॉक्टर को लिखित शिकायत दे दी। गुरुवार को वही पक्ष एक बार फिर से प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रॉक्टर डॉ. खुर्शीद अहमद खान ने बताया कि छात्र जल्द कर्रवाई की मांग कर रहे थे जो संभव नहीं था। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि आरोपियों को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें