फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जिले के 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे होंगे बंद, दिलाया जाएगा परिषदीय-माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला

Tue, 30 Jul 2024 01:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदेश के मुख्य सचिव ने 26 जून 2024 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने को कहा था। 
विज्ञापन
मदरसा के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे बंद होंगे। इन मदरसों में पढ़ने वाले करीब 2000 छात्रों का परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एक समिति गठित की है, जो इन मदरसों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य सचिव ने 26 जून 2024 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी विशाख जी. ने समिति गठित की है, जिसमें सभी एसडीएम, बीएसए, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल हैं। 

यह समिति इन मदरसों का भौतिक सत्यापन करेगी। इस कार्य में अनुदानित मदरसों के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगेगी, जो छात्रों की सूची तैयारी कराने में मदद करेंगे। इसके बाद पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने बताया कि जिले में 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, इनको शासन के निर्देश पर बंद किया जाएगा। इन मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें