फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं के चलते धनीपुर मंडी सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी के सचिव विजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद लोधी के पत्र पर हुई जांच में मंडी उपनिदेशक प्रशासन मेरठ ने उन पर लगाए गए मंडी परिसर में रिक्त स्थानों एवं नीलामी चबूतरों पर अवैध कब्जे एवं दुकान आवंटित करने समेत कई अन्य गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई है।

इसके बाद मंडी निदेशक रमाकांत पांडेय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए खैर मंडी सचिव को धनीपुर मंडी का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है।
गल्ला मंडी अध्यक्ष ने की थी शिकायत

गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद लोधी ने 8 सितंबर 2018 को उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन नरेंद्र मलिक को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इसमें उन्होंने मंडी सचिव विजेंद्र सिंह पर आरोप लगाये थे कि उन्होंने कुछ लाइसेंस धारी व्यापारियों से सेटिंग कर मंडी में रिक्त स्थानों पर अवैध कब्जा कराया है, जबकि नियमानुसार खुले स्थान का आवंटन न करने या फिर अवैध रूप से कब्जा होने पर उसे तत्काल खाली कराने का प्राविधान है।
विज्ञापन


उपनिदेशक ने अपनी रिपोर्ट में दोषी ठहराया तो उन्हीं पर उठाए सवाल
उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन अलीगढ़ की जांच रिपोर्ट में सचिव पर सभी खाद्यान्न मंडी एवं सब्जी मंडी, नीलामी कवर्ड चबूतरे, पल्लेदार शेड एवं अधिकतर खाली स्थानों पर अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण का दोषी माना। कई नियमों को तोड़े जाने का भी हवाला दिया।

उन्होंने इसकी बिंदुवार रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सचिव से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया तो सचिव ने उन पर ही षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगा डाला। यहां तक कि उपनिदेशक बरेली की निष्ठा पर भी अंगुली उठा दी। बाद में उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन मेरठ को जांच दी गई। उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


धनीपुर मंडी परिसर में खुले स्थानों पर अवैध रूप से दुकानों के आवंटन, अवैध कब्जे समेत अन्य अनियमितताओं के चलते मंडी निदेशक की संस्तुति पर मंडी सचिव विजेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है।
चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें