फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसवां व विजयगढ़ नगर पंचायत का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल बेसवां एवं विजयगढ़ नगर पंचायत का कायाकल्प होने जा रहा है। शासन ने इसके लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी है। जिलाधिकारी ने अत्याधुनिक होने जा रही इन नगर पंचायतों के लिए टाउन प्लानर से संपर्क कर सुझाव लेने के आदेश दिये हैं।

आदर्श नगर पंचायत योजना में नगर पंचायतों को अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाना है। यहां साफ सुथरे कार्यालय कक्ष, कंप्यूटर रूम से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों की आनलाइन व्यवस्था के साथ हाल, अत्याधुनिक शौचालय एवं अन्य काम होने हैं।
विज्ञापन


इस योजना के पहले चरण में बेसवां एवं विजयगढ़ नगर पंचायत को चुना गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने योजना में दोनों पंचायतों के लिए दो-दो करोड़ रुपया भेजा है।
विज्ञापन


डीएम ने टाउन प्लानर नियुक्त कर उससे अत्याधुनिक स्वरूप विकसित करने के लिए सुझाव लेने के आदेश दिये हैं। उन्होंने बताया कि काम पूरा होने के बाद अन्य नगर पंचायतों का भी कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें