फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में रिषभ व शोभित रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आईआईएमटी की ओर से ऊर्जा 2018 के तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमटी के प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, कोआर्डिनेटर डॉ. इंदू सिंह ने दीप जलाकर किया।

क्विज में अलबरकात प्रथम, आईआईएमटी द्वितीय, डीएस कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। ‘निर्मल गंगा : सपना या हकीकत’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक एफएसएन कंसलटिंग सर्विस एलएलपी सह संस्थापक अहमद नदीम, फायजा शाहिद ने बताया कि जूनियर वर्ग में शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल के रिषभ प्रताप सिंह प्रथम, अंजलि द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में डीएस कॉलेज के शोभित प्रथम, डीएस के विपिन व अलबरकात की शफक फातिमा द्वितीय, मदर टेरेसा की मयूरी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगमंच के माध्यम से प्रतिभागियों ने नाटक, मिमिक्री, अभिनय ने मनमोह लिया।

निर्णायक एएमयू ड्रामा क्लब के पूर्व सचिव एस जफ हसनैन ने बताया कि प्ले में आईआईएमटी का प्राची समूह प्रथम, मोहिनी समूह द्वितीय स्थान पर रहा।

मिमिक्री में एएमयू के नवनीत प्रथम, आईआईएमटी के पिंकू द्वितीय स्थान पर रहे। मोनो एक्टिंग में अलबरकात की सूफियान प्रथम, आईआईएमटी की भूमि द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान अमर चंद्रा, गिर्राज सिंह, डॉ. सुमनलता गौतम, प्रवीन गौड़, इरम दिलशाद, डॉ. मुशीर अल्ताफ, प्रखर गोयल, नेहा राघव, पार्लियामेंट अध्यक्ष हिमांशु रावत, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, अंबिका पाल, चमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें