फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में जाने के लिए सबूत जुटा रहे एएमयू छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में जाने के लिए सबूत जुटा रहे एएमयू छात्र
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना सिविल लाइंस एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के खिलाफ कोर्ट में जाने के लिए एएमयू के छात्र नेता सबूत जुटा रहे हैं। मंगलवार का पूरा दिन इसी संबंध में कानून के जानकारों से सलाह-मशविरा में गुजर गया।

एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन का कहना है कि वे लोग आज सबूत एवं अन्य कागजात एवं वीडियो आदि जुटाने में लगे रहें। एक-दो दिन में न्यायालय में थाना सिविल लाइंस एवं एटा सांसद राजू भैया के खिलाफ जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने 26 जनवरी को कासगंज सांप्रदायिक तनाव के दौरान मुसलमानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जब वे लोग राजू भैया के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो अधिकारियों ने तहरीर तो ले ली, लेकिन रिसिविंग देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं और राजू भैया के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रहे हैं। वहीं छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने पांच दिन में सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर एएमयू के बाब-ए-सैयद पर भगवा फूंकने का एलान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें