न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बुधवार को जवां थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने विवेचनाओं के ऑनलाइन सिस्टम का जायज लिया और जरूरी निर्देश दिए। एसएसपी ने इस दौरान विवेचकों को समझाया कि मोबाइल पर स्पीच नोट एपलीकेशन के जरिये केश डायरी ऑनलाइन आसानी से लिखी जा सकती है।
शाम को जवां थाने पहुंचे एसएसपी ने मुंशियाना, हवालात, मालखाना आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाना स्टाफ से वहां की चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की। बता दें कि एसएसपी एक-एक कर जिले के थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को जवां थाने का निरीक्षण किया।