क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
छह साल पहले हुई हत्या के एक मामले में अदालत ने मृतक के भतीजे को उम्र कैद की सज सुनाई है। खैर के गांव उदयगढ़ी निवासी पूरनमल शर्मा का साला 10 सितंबर 2012 को आया था।
साले के छह हजार रुपये गायब हो गए जिस पर उसका पूरनमल के भतीजे रिंकू के साथ विवाद हो गया। इस विवाद के चलते पूरनमल ने भतीजे को डांट दिया ।
जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और रिंकू ने अपने चाचा पूरनमल की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला अदालत पहुंचा। अदालत ने आरोपी रिंकू को उम्र कैद की सजा सुनाई है।