भुजपुरा नूर नगर में लगे कोरोना वैक्सीन लगवाते पूर्व पार्षद साबिर अलवी।
- फोटो : CITY OFFICE
मेगा कोरोना टीकाकरण अभियान में जिले ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है। 72900 के सापेक्ष 78708 लोगों को टीका लगाया गया है। सीएमओ ने बताया कि प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में अलीगढ़ के शामिल होने की उम्मीद है।
सोमवार को जनपद में 274 केंद्रों पर मेगा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीका लगाया गया।
78708 लोगों के टीकाकरण के बाद जिले में टीका लगवाने (प्रथम डोज) वाले लोगों की संख्या 13 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 50 दिन में 6 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि करीब 700 अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य से स्वास्थ्य विभाग की बहुत अच्छी छवि बनी है। इससे पूर्व सुबह में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में मेगा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने पहुंच रहे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों ने टीका लगवाने का आह्वान किया।