फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 7750 लोगों ने किया वोटर बनने के लिए आवेदन

विज्ञापन
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करती जिला अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को 7750 लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इनमें 18 से 19 वर्ष की उम्र के 3061 युवा हैं तो 4277 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 541 मतदाता मृत मिले, 348 शिफ्टेड तो 87 मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य एक नवंबर से चल रहा है। इसमें दावे व आपत्तियों के साथ नाम बढ़ाने, संशोधन एवं विलोपन के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। यह कार्य 30 नवंबर तक चलेगा। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष तिथियों का चयन किया गया है। चयनित तिथियों में 13, 21 एवं 27 नवंबर को एक बार फिर सभी बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे, आपत्तियां प्राप्त करेंगे। सभी बीएलओ को नई मतदाता सूची दी गई है ताकि मतदाता, जिनका नाम सूची में सम्मिलित है, वह नाम, पता व फोटो को देखकर संतुष्ट हो सकते हैं। यदि वह पात्र हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह निर्धारित फार्म भर कर अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। यदि मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो संशोधन के लिए आवेदन पत्र दिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे पूर्व उन्होंने गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, अचल ताल, अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल, रामघाट रोड एवं डीएवी इंटर कॉलेज, जीटी रोड में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित पाए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने क्षेत्र में संभ्रांत, 80 वर्ष या अधिक आयु एवं दिव्यांग वोटर्स को चिन्हित करने के निर्देश दिए। सभी बीएलओ को ग्रुप एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी कोल संजीव ओझा, जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें