फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108वें जन्मदिन पर लोहिया को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया का 108वां जन्मदिन सपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी कर मनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने डॉ. लोहिया के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन महामंत्री कुंवर बहादुर ने किया।

जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि देश उन लोगों याद करता है जो इस देश को अपने विचार व देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करके जाते हैं। पूर्व विधायक जफ र आलम ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज ने कहा कि डॉ. लोहिया पूरे जीवन देश में वर्गों की बराबरी के लिए लड़ते रहे। मेयर का चुनाव लड़े मुजाहिद किदवई ने कहा कि सपा लोहिया के आदर्शों पर आगे बढ़ती रही है और बढ़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोहिया की जीवनी का अध्ययन जरूर करें। यहां पर कृपाल सिंह यादव, शीलेंद्र सिंह, रवि वार्ष्णेय, बादशाह खान, अजय चौधरी, कबीर खान, मनीष शर्मा, मुंतजिम किदवई, विकास राघव, शहजाद अल्वी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें