उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की ओर से आयोजित टीजीटी की लिखित परीक्षा-2016 में 70 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिला मुख्यालय के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, डीएस इंटर कॉलेज में 3445 में से 1057 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2388 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 30.68 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उधर, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज में डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने एसीएम- द्वितीय अंजुम बी के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।