फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : नहीं टूटा 2017 का रिकार्ड, 62.17 पर रुका मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार मतदाता अपना पांच साल पुराना रिकार्ड तोड़ ही नहीं सके। निर्वाचन कार्यालय ने मतदान प्रतिशत जारी किया है, जिसके तहत जिले में 62.17 फी
विज्ञापन

सदी मतदान होना दर्ज किया गया है। इस तरह मतदाता 2017 का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए हैं। यहां जगजाहिर है कि ढाई माह तक चले मतदाता जागरूकता अभियान व तमाम कोशिशों के बावजूद वर्ष 2017 का मतदान रिकार्ड इस साल नहीं टूट सका। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 63.77 रहा था। वहीं इस बार मतदान के मामले में सर्वाधिक 64.07 प्रतिशत के साथ बरौली विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा तो 59.95 फीसदी मतदान प्रतिशत के साथ अतरौली विधानसभा क्षेत्र सबसे पीछे रहा।
भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सेल्वा कुमारी जे के नेतृत्व में ढाई माह तक लगातार स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्कूल कॉलेजों में करीब 121 कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों के मध्य पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराईं। यही नहीं 11 नवंबर 2021 को पिछले चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान प्रतिशत वाली जिले की 162 ग्राम पंचायतों में क्रास कंट्री दौड़ कराई गई। इसमें जिले के करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी इस अनूठी दौड़ में शिरकत कर अलीगढ़ का नाम लिम्का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बुक में दर्ज करा दिया। संस्था की ओर से डीएम को अवार्ड तक दिया गया, लेकिन यह सब कोशिशें मतदान वाले दिन मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने के लिए नाकाफी ही साबित हुईं। 70 से 80 फीसदी मतदान की आस लगाए प्रशासनिक अफसरों की उम्मींदों को झटका देते हुए जिले में मात्र 62.17 फीसदी ही मतदान हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान में पुरुष ही रहे आगे
अलीगढ़। मतदान के मामले में पुरुष मतदाता ही आगे रहे। जिले के 62.55 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। वही 61.74 फीसदी मतदान कर महिलाएं उनसे कुछ कदम ही पीछे रहीं। विधानसभावार देखें तो अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 66.21 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया तो बरौली क्षेत्र 64.32 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अतरौली में सबसे कम 58.67 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। महिला मतदाताओं के मामले में बरौली क्षेत्र में सर्वाधिक 63.80 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले तो 62.91 फीसदी मतदान कर छर्रा क्षेत्र की महिलाएं दूसरे नंबर पर रहीं। इगलास विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं 60.49 फीसदी मतदान कर अंतिम स्थान पर रहीं।
यह है विधानसभा वार मतदान का ब्यौरा
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता प्रतिशत महिला मतदाता प्रतिशत कुल प्रतिशत
खैर 61.84 61.95 61.89
बरौली 64.32 63.80 64.07
अतरौली 58.67 61.43 59.95
छर्रा 62.31 62.91 62.59
कोल 62.92 60.80 61.92
अलीगढ़ 66.21 60.90 63.72
इगलास 61.79 60.49 61.18
कुल योग 62.55 61.74 62.17
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें