महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद महाराज और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती 12 फरवरी से गाजियाबाद के जिलाधिकारी कार्यालय से उत्तराखंड के देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय तक पदयात्रा शुरू करेंगी।
डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने बताया कि वह शनिवार सुबह 10 बजे से पदयात्रा शुरू करेंगी, जो 22 फरवरी को देहरादून पहुंचेगी। कोरोना एवं चुनाव आचार संहिता नियमों का पालन करते हुए पदयात्रा में सात लोग रहेंगे। महामंडलेश्वर नरसिंहानंद महाराज एवं जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में पदयात्रा की जा रही है। दोनों लोगों को उन धाराओं में जेल भेजा गया है, जिनमें थाने से ही जमानत का प्रावधान है। ब्यूरो