फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कोहरे में भिड़े कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा बना कहर, हाईवे पर भिड़े दो दर्जन वाहन
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

सर्द मौसम में कोहरा जमकर कहर बरपा रहा है। महानगर के नए हाईवे बाईपास पर शुक्रवार तड़के सासनी गेट व देहली गेट के बार्डर इलाके में कोहरे में दो दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ते चले गए, जिनमें सवार डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इस दौरान कुछ वाहन तो हाईवे से नीचे उतर गए और कुछ पलट गए। भिड़ंत में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान चीखपुकार पर राहगीरों द्वारा दी गई खबर पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और घायलों को जैसे-तैसे वाहनों से निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

मथुरा रोड के सहारे हाईवे बाईपास पर हुए इस हादसे में सबसे पहले गाजियाबाद से डस्टर कार में सवार होकर मडराक क्षेत्र के गांव मईनाथ में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे विनोद यादव, चालक राजेश, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। उनकी गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई। दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही इस कैंटर के चालक रामकुमार, नरेश व नीतेश कुमार निवासी नौरंगाबाद मैनपुरी भी जख्मी हो गए। डस्टर की टक्कर के चलते यह कैंटर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन


इसी तरह इन वाहनों के पीछे गाजियाबाद से उड़ीसा पाइप लेकर जा रहा ट्रक टकरा गया, जिसमें सवार चालक हंसराज व क्लीनर उर्वेश कुमार निवासी कुरावली, मैनपुरी बुरी तरह जख्मी होकर केबिन में ही फंस गए। जिन्हें जैसे-तैसे निकाला गया। इसके अलावा हादसे में बबलू, सचिन निवासी लाला नगला सिकंदराराऊ, निधेश निवासी नौरंगाबाद भोगांव, अमित यादव निवासी रोहिणी दिल्ली, श्याम शंकर निवासी कानपुर देहात, रघु निवासी मनु गार्डन दिल्ली, मुजम्मिल निवासी कासगंज, उर्वेश निवासी गांव खेतूपुरा एटा समेत करीब डेढ़ लोग घायल हो गए।

इस सूचना पर पहुंची देहली गेट, लोधा व सासनी गेट पुलिस के अलावा यूपी-100 की कई पीआरवी व एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत में श्याम शंकर, रघु व मुजम्मिल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने क्रेन आदि की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड कराया गया और यातायात को सुचारु कराया गया। साथ ही हाईवे से पलटे वाहनों को भी खड़ा कराया गया। तब जाकर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन


इस तरह भिड़ते चले गए वाहन
सबसे पहले डस्टर सवार चालक ने आगे चल रही कैंटर को टक्कर मारी और इस टक्कर से कैंटर अपने आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। इसके बाद पीछे से लोहे के पाइपों का ट्रक और फिर उसके पीछे लगातार वाहन भिड़ते चले गए। कुछ वाहन बचाने के फेर में हाईवे से उतर गए तो कुछ पलट गए। मौके पर दो दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें