फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मथुरा रोड पर 25 हजार का इनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रोड पर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना देहली गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया। बदमाश से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहा था।

थाना देहली गेट पुलिस और एसओजी को सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश मथुरा बाईपास स्थित शाहपुर कुतुब पर मूवमेंट कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना देहली गेट प्रभारी अनुज कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी को भांप कर बदमाश ने भागने की कोशिश की और प्रतिरोध कायम करने के लिए फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश का नाम और पता सौरभ चौधरी पुत्र विजयपाल सिंह निवासी देवसैनी, थाना क्वार्सी, अलीगढ़ है। उसके पास से 315 बोर तमंचा, 2 कारतूस बरामद किए हैं। सौरभ पर थाना देहली गेट में मुकदमे भी दर्ज हैं।

ईनामी बदमाश सौरभ चौधरी ने अपने फूफा प्रेमवीर सिंह की हत्या बीनू कालिया के परिवार वालों को साजिशन फंसाने के लिए मृतक प्रेमवीर के ही बेटे वीरपाल और योगेंद्र के साथ मिलकर की थी। इसी का मुकदमा देहली गेट में दर्ज हैै। - अनुज कुमार, प्रभारी थाना देहली गेट
विज्ञापन


इस पुलिस टीम ने दबोचा बदमाश
अनुज कुमार थाना प्रभारी, एसओजी प्रभारी छोटे लाल वर्मा, एसएसआई प्रवेश राणा, उप निरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शर्मा, सचिन देव, राकेश कुमार, मोहन लाल, फिरोज खान, दुर्विजय सिंह, मो. रजा, चालक विजय कुमार, फिरोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें