फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... राष्ट्रगान गाने से राष्ट्र बेहतर नहीं हो जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रगान गाने से राष्ट्र बेहतर नहीं हो जाएगा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने पूर्व मेयर शकुंतला भारती के बयान पर कटाक्ष किया कि राष्ट्रगान गाने से राष्ट्र बेहतर नहीं हो जाएगा। असली सेवा तो यह है कि यहां से गरीबी हटाए।

जयपुर नगर निगम में सुबह-शाम राष्ट्रगान की पहल पर अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बयान दिया था कि राष्ट्रगान सभी को करना चाहिए। जो नहीं करेगा, उसे हिंदुस्तान छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों ने जब इस मुद्दे पर प्रो. इरफान हबीब से बात की तो उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि राष्ट्रगान के बार-बार गाने से वफादारी साबित होती है तो हर घंटे गाना चाहिए। जो नहीं गाए उसे देश छोड़ देना चाहिए, लेकिन जब सब देश छोड़ देंगे तो राष्ट्रगान गाएगा कौन।
विज्ञापन


उन्होंने ऐसे मुद्दे को उठाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग देश की कोई और सेवा नहीं कर सकते हैं, वही ऐसी बातें करते है। असली सेवा तो देश की है। आप गरीबी को देश से दूर करके देश की सेवा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें