फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 61 नेताओं को मिली है सुरक्षा, बीमार चल रहे दो पूर्व विधायकों की हटाए गनर

Fri, 24 Jan 2025 02:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदेश स्तर पर जिला व मंडल स्तर की सुरक्षा कमेटी से संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। जिस पर प्रदेश स्तरीय कमेटी उसी रिपोर्ट के आधार पर पूर्व व वर्तमान माननियों सहित अन्य नेताओं व प्रमुख लोगों को सुरक्षा पर निर्णय लेती है।
विज्ञापन
गनर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला व मंडल स्तरीय सुरक्षा समिति की रिपोर्ट पर प्रदेश स्तर से अपने जिले में 61 नेताओं-माननीयों को सुरक्षा मिली हुई है। छह माह पुरानी इस संस्तुति पर अब समय पूरा होने पर समीक्षा शुरू हो गई है और भाजपा नेता सहित दो पूर्व विधायकों की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। साथ में तारीख के अनुसार कुछ अन्य की भी इस माह में सुरक्षा में कटौती हो सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर जिला व मंडल स्तर की सुरक्षा कमेटी से संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। जिस पर प्रदेश स्तरीय कमेटी उसी रिपोर्ट के आधार पर पूर्व व वर्तमान माननियों सहित अन्य नेताओं व प्रमुख लोगों को सुरक्षा पर निर्णय लेती है। अपने जिले की रिपोर्ट जून 2024 में जारी हुई थी। जिसके बाद से जिले में 61 लोगों को सुरक्षा मिली हुई थी। उसमें कुछ की सुरक्षा की अवधि छह माह की थी, जिसका समय अब पूरा हो चला है। उसी आधार पर फिलहाल पुराने शहर में सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय का गनर हटाया गया है। 

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक ठा.दलवीर सिंह के एक गनर को हटाया गया है। इसी तरह सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह का गनर भी हटाया गया है। सपा के पूर्व विधायक वीरेश यादव की सुरक्षा भी पूर्व में हटा ली गई थी। विभागीय सूत्र बताते हैं कि अपने जिले के कुछ और नेताओं व सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा अवधि इस माह के अंत तक पूरी हो रही है। जिनको समीक्षा के आधार पर हटाया जाएगा। ये वे लोग हैं, जिन्हें निजी व्यय पर एक निर्धारित समय के लिए सुरक्षा दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इन पर है सुरक्षा

जिले के सांसद, सभी विधायक, एमएलसी के अलावा पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ पूर्व सपा विधायक जफर आलम, पूर्व एमएलसी जगवीर सिंह, पूर्व कांग्रेस विधायक/एमएलसी विवेक बंसल, पूर्व विधायक राकेश सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, सपा नेता पूरन मल प्रजापति, भाजपा नेत्री शशि सिंह, भाजपा नेता विजय सिंह पप्पू, पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, सत्यपाल सिंह, विधायक पुत्र अभिमन्यू सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी, विधायक पुत्र देवेश, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, जवां ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, कारोबारी संदीप गुप्ता के मुकदमे में गवाह लविश गुप्ता, कारोबारी प्रवीण मंगला, भाजपा नेता आरपी सिंह, रघुराज सिंह , पूर्व मेयर शकुंतला भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष पति श्यौराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू आदि।

अपने जिले में वर्तमान में 61 लोगों को सुरक्षा मिली हुई है। सभी के अपने अपने मानक व समय निर्धारण है। समय के अनुसार शासन की सूचना के आधार पर सुरक्षा हटना या बढ़ना होता रहता है।-संजीव सुमन, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें