नुमाइश की सरकारी दुकानों की कीमत 5500 रुपये से शुरू है। जो दुकानें नुमाइश के चौराहों और मुख्य लोकेशन पर हैं उनका नुमाइश अवधि तक का किराया 45 हजार रुपये है। दुकानों के किराए में तीन साल बाद 10 फीसदी की बढ़ोतरी भी की जाती है।
नुमाइश राजस्व बढ़ना चाहिए। इसकी समीक्षा की जा रही है। किराये की दरों का निर्धारण किया जाएगा। - संजीव रंजन, डीएम
नुमाइश में अलग-अलग वर्गों की दुकानों की स्थिति
- सरकारी दुकानों की संख्या-525- (इनको नुमाइश प्रशासन खुद उठाता है) दर-5 से 25 हजार
- शिल्प ग्राम की दुकानें - 105- ( इनको भी प्रशासन उठाता है) - कार्ड धारक शिल्पी को नि:शुल्क
- जिला उद्योग केंद्र की दुकानें- 60- (जिला उद्योग केंद्र उठाता है) दर -5 से 25 हजार
- कृषि विभाग की दुकानें - 40 - (कृषि विभाग दुकानें उठाता है दर- 5 से 20 हजार के बीच