दिन प्रतिदिन बढ़ती कोरोना संक्रमण की रफ्तार शुक्रवार को कुछ मंद नजर आई। निजी और सरकारी लैब से कुल 60 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। जबकि अस्पतालों में भर्ती 162 मरीज स्वस्थ्य होकर घर चले गए।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस मन की बढ़ती रफ्तार ने सभी को चिंता में डाल रखा है। बृहस्पतिवार को एसएसपी एवं एसपी सिटी के संक्रमित होने के बाद से सरकारी अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया था। कई दिन तक सभी को डराने के बाद शुक्रवार को कोरोना की रफ्तार कम हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक कुल 60 मरीज को संक्रमित पाये गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्त्रस्मितों की संख्या 8016 हो गई है। 162 लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। इस तरह कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 6582 हो गई है। 1401 सक्रिय मरीज हैं। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 3263 लोगों के नमूने लिए गए। अब तक 158012 नमूने लिए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से घर में ही रहने और आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने की अपील की है।