स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को बुखार के 59 मरीज चिन्हित किए गए। 25 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। 82 रोगियों की रक्तपट्टिका बनाई गई।
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड में बुखार के 290 मरीज भर्ती है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का टेंशन बढ़ गया है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सीएचसी के अधिकारियों को 24 घंटे मरीजों को भर्ती कर उपचार करने का निर्देश दिया है ताकि जिला स्तर के अस्पताल का दबाव कुछ कम हो।