फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कश्मीर में शिक्षकों की हत्या के विरोध में एएमयू ने कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
कश्मीर में शिक्षकों की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालते एएमयू छात्र । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कश्मीर में दो शिक्षकों की हत्या के विरोध में और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने रविवार रात को कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बाब ए सैयद तक पहुंचा। इस मौके पर छात्र नेता जानिब हसन ने कहा कि श्रीनगर में प्रिंसिपल सुरेंद्र कौर और शिक्षक दीपक चंद्र को आतंकवादियों ने बर्बरता से मार दिया। यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार की एजेंसियां इस मामले में विफल साबित हुई हैं। यह देश के लिए बड़ी शर्मनाक घटना है। इस अवसर पर डॉ. शकील, अहमद, नरेश, हसीन, मुबाशिर, अकरम, सोहेल, शादाब, अतहर, नासिर, फैजान, साजिद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें