फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिना टिकट पकड़े गए 531 यात्री, वसूले तीन लाख रुपये से अधिक

Mon, 27 Nov 2023 08:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में 26 और 27 नवंबर को चेकिंग अभियान में 1000 से अधिक यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए हैं। जिनसे कुल 5,97,530 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की धरपकड़ के लिए दूसरे दिन 27 नवंबर को भी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट सफर करते 531 यात्री पकड़े गए। इनसे करीब 3.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


26 और 27 नवंबर को चेकिंग अभियान में 1000 से अधिक यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए हैं। जिनसे कुल 5,97,530 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशि भूषण ने कहा कि ट्रेनों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने रेल यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रा के दौरान ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर कतई यात्रा न करें। विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करना दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना, जेल अथवा दोनों हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें