न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्राम रघनिया में स्व. भगवती देवी एवं चिरंजीलाल की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा का शुभारंभ महेंद्र कुमार उपाध्याय व विश्व धर्म संसद के स्वामी हरीकांत महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रघनिया स्थित शिव मंदिर से 151 पीत वस्त्र धारी महिलाएं सिर पर कलश रख कर कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय सिर पर श्रीमद् भागवत को लेकर चल रहे थे। स्वामी हरीहरा नंद महाराज ने पूजा कराई।
कथा व्यास हरीहरा नंद महाराज ने भागवत कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान मनोज उपाध्याय, ममता देवी, धर्मेंद्र कुमार, अनीता, नरेंद्र शर्मा, सरिता, सुनील उपाध्याय, विनीता, गुड़िया, ब्र्रजमोहन कुसुम, ओम प्रकाश, महीपाल, सुरेश चंद्र, मुन्नी देवी, हरी कुमार, अनिल कुमार, देव उपाध्याय, डॉ. मनोज उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, ब्रह्मा उपाध्याय, नीरज ज्ञानेंद्र, हेमंत, प्रशान्त, अभिषेक, अनुज, आदित्य, संगीता, तपस्या आदि मौजूद थीं।