फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा के तरीकों का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में गोंडा मोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही शाखा में युवतियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। रविवार को पिछले 11 दिनों में महिला एवं युवतियों ने सीखे आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन किया।

रविवार को प्रबोध समिति शिक्षा वर्गाधिकारी सुकुंजबाला तथा महानगर कार्यवाहिका गौरा के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। समिति की महानगर सह कार्यवाहिकता डॉ. निशा शर्मा ने बताया कि प्रबोध समिति शिक्षा वर्ग में महिलाएं व युवतियां राष्ट्रभक्ति व देशप्रेम की प्रेरणा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें नियमित रूप से योग, अनुशासन, खेलकूद व प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह शारीरिक प्रमुख मुनीश कुमार, मीडिया प्रभारी महेश सिंह, ओजस्वी शर्मा, गरिमा, शीतल, पल्लवी, अनामिका, कमल, कृष्णा, सुलक्षणा, रेनुका, नीलम, पलक, राधा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें