फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा नमाज के दौरान दबोचे 95 कुते

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्वक हुई। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आतंकित कर रहे 95 कुत्तों को भी पकड़ा गया। साथ ही मस्जिदों के पास गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी दी और ठेले, ढकेल वालों को पॉलिथीन रखने पर उन्हें फटकार लगाई व उसे जब्त कर लिया गया।

रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को पढ़ी जाने वाले अलविदा जुमा की नमाज सौहार्द पूर्ण वातावरण में हुई। ऊपर कोट जामा मस्जिद व जमालपुर ईदगाह पर सुबह से नमाज पूरी होने तक नगर निगम के अधिकारी व सफाई कर्मचारियों के साथ साथ आवारा पशुआें की रोक थाम में लगे कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने जमालपुर ईदगाह, जमालपुर बादाम नगर, धौर्रा माफी, मेडिकल रोड, दोदपुर, केला नगर, जीवनगढ़, रामघाट रोड, ऊपरकोट, मानिक चौक, खिरनी गेट, अब्दुल करीम, हाथी पुल, देहली गेट, गूलर रोड, नुमाइश मैदान आदि क्षेत्रों में मसजिदों के आसपास सफाई व्यवस्था को देखा।

उन्होंने मस्जिदों के पास गंदगी फैला रहे ढकेल वालों को जमकर फटकार लगायी और पॉलिथीन जब्त की। ईद के अवसर पर भी ऐसी ही सफाई, फागिंग और पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि रमजान और जुमा अलविदा पर व्यवस्थाओं को चुनौती के रूप में लिया और परिणाम शहरवासियों के समक्ष है। अच्छी व्यवस्थाओं की प्रशंसा जामा मस्जिद से किया जाना उनके लिए सम्मान की बात है।

पठान मोहल्ला में कुत्ते हुए पागल, कई को काटा
पठान मोहल्ला स्थित गली बंजारन में कुछ आवारा कुत्ते कई दिनों से पागल हो गए हैं और कई लोगों को अब तक काट चुके हैं। वहीं बंजारन गली सड़क से नीचे पढ़ने के कारण गली में रोज शाम को पानी भर जाता है। गली में मस्जिद है और नमाज पढ़ने जाने में परेशानी होती है। इसकी शिकायत पहले भी नगर निगम को की जा चुकी है और अब दोबारा एक हफ्ते पहले की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस संबंध में नगर आयुक्त से भी तीन बार मिलने की कोशिश की गई, लेकिन नगर आयुक्त से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उनके बाबू व स्टेनो को अवगत कराया गया व फोन पर भी कहा गया पर अभी तक इस पर कोई नगर निगम की तरफ से अमल नही किया गया।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए 200 से 250 लोग आते हैं। अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि उनके यहां एंटी रैबीज के केस लगातार बढ़ ही रहे हैं। वह कहते हैं कि सिर्फ आवारा कुत्तों से ही नहीं, बल्कि घरेलू कुत्तों से भी रैबीज हो सकती है। इसलिए प्रत्येक छह महीने में कुत्तों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें