फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लोग कोरोना से संक्रमित और 58 हुए स्वस्थ

Tue, 13 Oct 2020 12:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जनपद में कोरोना वायरस से 36 लोग संक्रमित हुए हैं तो 58 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। अच्छी खबर यह है कि जनपद में स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत है। कुल नमूनों में पॉजिटिव मरीजों का औसत 4.22 प्रतिशत है। 
विज्ञापन



जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल संयुक्त अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में लेखराजनगर, लक्ष्मीनगर मथुरा रोड, चिकावटी और राठीनगर नौरंगाबाद के 2-2 लोग हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है।


परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। 36 नए संक्रमित मिलने के बाद जनपद में अब तक संक्रमितों की संख्या 8955 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 8364 तक पहुंच गई है। वर्तमान समय में 548 सक्रिय मरीज है। पोर्टल पर अब तक 41 मरीजों की मौत की सूचना है। 2 लाख 13 हजार 653 लोगों के नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन



अस्पताल जाने के डर से घर में बंद हो गए संक्रमित
कोरोना वायरस से संक्रमित एक ही परिवार के कई मरीज अस्पताल जाने के बचने के लिए अपने घर में बंद हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशासन को काफी प्रयास करने पड़े।  अनूपशहर रोड स्थित एक अपार्टमेंट का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। वह अस्पताल में भर्ती होने से बचता रहा। बाद में तबियत खराब होने पर जेएनएमसी में भर्ती हुआ। बाद में अधिकारियों ने व्यक्ति के परिजनों के नमूनों की जांच कराई तो तीन लोग संक्रमित पाए गए। कंट्रोल रूम से भर्ती के लिए फोन गया तो रिसीव नहीं किया। एसीएम द्वितीय स्वयं पहुंचे तो घर में ताला लगा था। बाद में अस्पताल में भर्ती मरीज से कहा गया कि सहयोग नहीं करेंगे तो एफआईआर दर्ज कराना पड़ेगा। उसके बाद संक्रमित मरीज सामने आए। उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


हरदुआगंज कोविड-19 अस्पताल में मरीज नहीं
हरदुआगंज कोविड-19 अस्पताल में वर्तमान समय में एक भी मरीज नहीं है। उल्लेखनीय है कि हरदुआगंज में जिला जेल के संक्रमित मरीजों को रखा जाता है। वर्तमान समय में मरीज नहीं आने से अस्पताल खाली है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें