समाजवादी पार्टी के कुनबे में जहां एक तरफ परिवार में घमासान चल रही है। वहीं कुछ इस तरह अलीगढ़ शहर विधानसभा का भी हाल है। जहां शहर विधानसभा की कार्यकारिणी के लगभग 34 कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। त्यागपत्र देने का कारण फिलहाल पार्टी में सम्मान न मिलना बताया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा कमेटी में चल रहे आपसी घमासान के कारण एक और विवाद खड़ा हो गया है जिसमें शहर विधानसभा कार्यकारिणी के लगभग 34 कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पद से त्यागपत्र देने का एलान किया है। शुक्रवार को शहर विधानसभा अध्यक्ष मुराद बच्चन के कार्यालय पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीधा-सीधा पार्टी के खिलाफ बगावत करते हुए सभी 34 सदस्यों ने अपना त्यागपत्र देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है और महानगर अध्यक्ष के काम करने के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो पहले से ही महानगर कमेटी में आपसी खीचतान चल रही है।