फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अचलताल पर देव दीपावली पर जलाए जाएंगे 33333 दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली पर अचलताल पर 33333 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा के साथ महंत कौशलनाथ इस संबंध में नगर आयुक्त गौरांग राठी से मिले और साफ-सफाई व्यवस्था कराने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

19 नवंबर को देव दीपावली है। महंत कौशनाथ ने नगर आयुक्त गौरांग राठी को देव दीपावली में आमंत्रित किया। साथ ही अचलताल के चारों ओर साफ-सफाई, चूना का छिड़काव, अचलताल के मुख्य द्वार से कूड़ा डलाव घर हटाने, खराब लाइट को ठीक कराने के साथ-साथ अचलताल पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य की निर्माण सामग्री हटवाने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने चाक-चौबंद व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें