फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंककर प्रदर्शन

विज्ञापन
सलमान खुर्शीद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की नई पुस्तक का विरोध शहर में शुरू हो गया है। हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से किए जाने से नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर टाइगर फार्म के सामने सलमान खुर्शीद का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीटी रोड पर जमा हुए और सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम जैसे संगठनों से की है। यह हिंदू धर्म को बदनाम करने की सोची समझी साजिश है। आरोप लगाया कि खुर्शीद ने यह कार्य सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू से अधिक सहिष्णुता किसी भी समाज में नहीं है। विभाग संयोजक तरुण आर्य ने कहा कि हिंदू समाज इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी सहन नहीं करेगा। सलमान खुर्शीद एवं राहुलगांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी ने माफी नहीं मांगा तो आंदोलन चलेगा। इस अवसर पर शिवकांत सिंह, वीरु भदौरिया, तरुण दिवाकर, मुनेश चौधरी, टिंकू जादौन, सोनू गौतम, नरेश कुमार, कार्तिक भारद्वाज, नितिन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें