फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के आरक्षण केंद्र की चारदीवारी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के नए आरक्षण केंद्र की जर्जरहाल बाउंड्रीवाल का एक कोना रविवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे तिराहे की ओर गिर गया। जिससे वहां पूड़ी कचौड़ी की ढकेल लगाने वाले और वहां नाश्ता कर रहे चार लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। जिन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में प्राथमिक उपचार लिया।

हालांकि उनके एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज, ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही गई, लेकिन दोनों ही अस्पतालों में कोई नहीं पहुंचा। ये बाउंड्रीवाल कई महीनों से जर्जरहाल थी और कभी गिर सकती थी।
विज्ञापन


इसके लिए रेलवे अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। रविवार सुबह दीवार गिरने के बाद अब इसको नए सिरे से बनाए जाने की चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा ने बताया कि आरक्षण केंद्र की बाउंड्रीवाल गिरासू थी। कभी भी गिर सकती थी। इसके लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली अन्यथा इलाज कराया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें