फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगदोह के बदले कोड ऑफ कंडक्ट के तहत चुनाव चाहते है छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुछ छात्र लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बदले एएमयू के कोड ऑफ कंडक्ट (आचरण संहिता) के तहत छात्र संघ चुनाव कराने के पक्ष में हैं।

इसको लेकर सोमवार शाम को एएमयू छात्र संघ द्वारा जीबीएम (जनरल बॉडी मीटिंग) बुलायी गई है। संभव है कि छात्र लिंगदोह की सिफारिशों को खारिज कर कोड ऑफ कंडक्ट के तहत चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित कर दें।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ का वर्तमान कार्यकाल 7 जून को खत्म हो रहा है। इसका गठन लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार चुनाव कराकर हुआ था। सोमवार यानी 4 जून को छात्र संघ द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

इफ्तार के बाद कोड ऑफ कंडक्ट को लेकर जीबीएम का आयोजन किया जाएगा। छात्रों का एक बड़ा वर्ग लिंगदोह की सिफारिशों के बदले एएमयू कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आगामी छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में है।

यदि ऐसा हुआ तो वर्तमान छात्र संघ के पदाधिकारियों को उस समय तक कार्य करने का मौका मिल जाएगा, जब तक दूसरी यूनियन का गठन नहीं हो जाता। 7 जून को वर्तमान छात्र संघ का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार चुनाव हुए तो आगामी छात्र संघ का गठन सितंबर के पहले तक होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में नेतृत्व विहीन होने की स्थिति में जिन्ना प्रकरण के बाद शुरू हुए आंदोलन की धार मंद पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के सचिव मो. फहद का कहना है कि सोमवार को रोजा इफ्तार के बाद जीबीएम का आयोजन होने जा रहा है। कुछ छात्र चाहते हैं कि लिंगदोह की सिफारिशों के बदले एएमयू कोड ऑफ कंडक्ट के तहत छात्र संघ चुनाव हो।

जीबीएम में इसी मुद्दे पर विचार किया जाएगा। यदि छात्र सहमत हुए तो इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें