फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... यूएएन खाते की केवाईसी कराएं कार्मिक: प्रियांशु

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएएन खाते की केवाईसी कराएं कार्मिक : प्रियांशु
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रियांशु सिंह ने रोडवेज कर्मचारियों व हरदुआगंज पावर प्लांट के कर्मचारियों के साथ बैठक करके उन्हें यूएएन खाते की केवाईसी कराने की बात कही।


आयुक्त ने कहा कि कार्मिक ऐसा करते हैं तो वह कार्यालय की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ कार्यालय की वेबसाइट या भारत सरकार के ‘उमंग’ मोबाइल एप से ले सकेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को खाते से पूर्ण प्रत्याहरण लेने से होने वाले भिन्न नुकसान के बारे में सचेत कराते हुए कहा कि कहा कि घर बनाने, बच्चों की शिक्षा, विवाह या किसी बीमारी जैसी जरूरतों में वह आंशिक प्रत्याहरण का लाभ सरलता से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांशु सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के लिए शुरू की गई आवास योजना के तहत भविष्य निधि सदस्य 90 प्रतिशत तक अंशदान निकालने के अलावा 2.20 लाख तक ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर रोडवेज एसएम एसके यादव, हरदुआगंज पावर प्लांट के जीएम रविंद्र वाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें