डीएस कॉलेज के गेट पर बीएचयू वीसी का पुतला दहन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
छात्राओं पर लाठीचार्ज से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने डीएस कॉलेज के गेट पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के वीसी का पुतला दहन किया और उन्हें हटाने की मांग केंद्र सरकार से की।
सोमवार को परिषद कार्यकर्ता अचलताल स्थित कार्यालय से बीएचयू कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएस कॉलेज गेट पर पहुंचे और पुतला दहन किया।
प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि छेड़खानी के विरोध में धरना दे रही छात्राओं पर कैंपस में वीसी के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
परिषद नेताओं ने केंद्र सरकार से बीएचयू के वीसी को तुरंत पद से हटाने एवं लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वाले छात्रों में महानगर मंत्री सीटू चौधरी, सह मंत्री राहुल सिंह, पंकज आर्य, करण पचौरी, रोहित वार्ष्णेय, अंकित शर्मा, अभिन्न यादव, महेश चौधरी, अंकित चौधरी आदि मौजूद थे।