फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के डा. जसीम ने मन की बात को दिया पुस्तक का रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मन की बात’ को डॉ. जसीम ने दिया पुस्तक का रूप
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ को एएमयू के पूर्व छात्र एवं फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज एंड एनालिसिस के निदेशक डॉ. जसीम मोहम्मद ने पुस्तक का रूप देकर स्थायी बनाने का प्रयास किया है। इसका उद्देश्य रेडियो पर प्रसारित मोदी की ‘मन की बात’ को स्थायी बनाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक उसमें निहित संदेश को पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर ‘मन की बात’ करते हैं। इसी महीने मन की बात के तीन वर्ष पूरे हुए हैं। डॉ. जसीम मोहम्मद की पुस्तक में तीन अक्तूबर 2014 से लेकर 26 फरवरी 2017 तक के ‘मन की बात’ का संकलन है। इसमें कुल 29 भाषण (मन की बात) शामिल हैं। शेष को पुस्तक के अगले खंड में शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन


मोदी के प्रशंसक डॉ. जसीम ने इस पुस्तक को समाज की एकता और देश की अखंडता के लिए सतत आहुति देने वालों को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक मन की बात के अंतर्गत 36 स्पीच दिए हैं। शेष स्पीच को अगले खंड में प्रकाशित करेंगे। पुस्तक में 322 पेज हैं।

मन की बात में अलीगढ़ के बच्चों की मोदी ने की थी तारीफ
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ‘मन की बात’ में अलीगढ़ स्टेशन का उल्लेख कर यहां के बच्चों की खूब तारीफ की थी। 31 जुलाई 2016 के मन की बात में उन्होंने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गैर सरकारी संगठन समृद्धि से जुड़े स्कूल व कॉलेज के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की खूब तारीफ की थी। इसके साथ ही देश के युवाओं से इससे प्रेरणा लेने की अपील की थी। मन की बात के चंद रोज पहले अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम समृद्धि से जुड़े छात्रों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए थे। प्रधानमंत्री से मिलकर यहां के कलाकार काफी खुश हुए थे।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अलीगढ़ का जिक्र करना एवं बच्चों के कार्यों की तारीफ करना गर्व की बात है। मेरा सौभाग्य है कि बच्चों की पेंटिंग की वजह से मेरा भी नाम हुआ। मैं पेंटिंग बनाने वाले तमाम बच्चों को एक बार फिर धन्यवाद दूंगा। - सतीश गौतम, सांसद
विज्ञापन


मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी तारीफ की। उनकी प्रशंसा से पेंटिंग करने वाले छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया है। इससे अधिक खुशी की बात और क्या हो सकती है कि हमारे कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री ने स्वयं ली। - श्रेया बोथरा, संचालिका समृद्धि संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें