फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अस्पताल पहुंचे 315 मरीज, 160 बुखार से पीड़ित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस की ओपीडी में मंगलवार को 315 मरीज पहुंचे। सबसे अधिक 160 मरीज बुखार और सर्दी-खांसी से पीड़ित थे। इसके अलावा 100 मरीज एलर्जी से पीड़ित थे। इनमें से 40 मरीजों को गले की एलर्जी और 15 मरीज अन्य तरह की एलर्जी से पीड़ित थे। इन सभी को दवाएं देकर परामर्श दिया गया।
विज्ञापन




मंगलवार को यहां 620 पुराने मरीज भी पहुंचे थे, जिनकी दवाएं खत्म हो गईं थीं। इन मरीजों ने डॉक्टरों को अपना हाल बताया और दवाएं लीं। पूरे दिन सीएचसी में भीड़ उमड़ती रही। मरीजों का उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. कुलदीप राजपुरी का कहना है इन दिनों रात में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो जाता है।



दिन में उमस और गर्मी रहती है। जिससे मरीज सर्दी-गर्मी के कारण परेशान हैं। लोग वायरल बुखार, सर्दी और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। बुखार और खांसी आने पर घबराएं नहीं। सही समय पर सीएचसी पर आकर अपना उपचार कराएं। अप्रशिक्षितों से उपचार न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें