फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 10 व 11 अप्रैल को बरेली में होगा आयोजन, खिलाडि़यों का हुआ चयन

Sat, 29 Mar 2025 02:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

28वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बरेली में होगी। इसके लिए अलीगढ़ से खिलाड़ियों का चयन किया गया। दौड़, ऊंची कूंद, लंबी कूद, भाला फेंंक, हर्डल रेस, हैमर-थ्रो में खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के स्टेडियम में 28वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 व 11 अप्रैल को होगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन 28 मार्च को तालानगरी स्थित खेल मैदान पर हुआ। इनमें से प्रथम व द्वितीय स्थान पर आए खिलाड़ियों को चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन


जिला एथलेटिक संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में मनीष कुमार प्रथम, प्रवीण कुमार द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में मनीष कुमार प्रथम व प्रिंस चौधरी द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में आकाश कुमार प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में दीपेंद्र प्रथम, आयुष भारद्वाज द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में अवनीश भारद्वाज प्रथम व दीपेंद्र कुमार द्वितीय चुने गए। इसी क्रम में 5000 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र सिंह प्रथम व अरुण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 

इसी तरह से लंबी कूद में प्रवीण कुमार प्रथम व आकाश कुमार द्वितीय रहे। ऊंची कूद में अश्वनी कुमार प्रथम, कुंदन सिंह द्वितीय स्थान पर चुने गए। गोला फेंक में अमन कुमार प्रथम, माधवेंद्र द्वितीय रहे। भाला फेंक में यशस्वी राज बघेल प्रथम, हरेंद्र कुमार द्वितीय, डिस्कस-थ्रो में अमन कुमार प्रथम, ललित प्रताप सिंह द्वितीय रहे। हैमर-थ्रो में हर्षित चौधरी, 110 मीटर हर्डल रेस में गगन शर्मा, 400 मीटर हर्डल रेस में निशांत का चयन हुआ। इसी क्रम में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महक यादव प्रथम, नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम, महक यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में शिवानी चौधरी, 5000 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एसकेडी इंटर कॉलेज पखोदना टप्पल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। चयनित टीम को जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी ने शुभकामनाएं दीं। निर्णायक हीरा सिंह, मनोज चौधरी, गोपाल चौधरी, सूरजपाल सैनी और दीपक दीक्षित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्मवीर शर्मा, विश्वेंद्र फौजी, सुनील कुमार, नरेश चौधरी, नीतू सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें