फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोविड से बुजुर्ग की मौत, 26 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि 26 लोग संक्रमित हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 256 है। गभाना थाना क्षेत्र के भाकरी निवासी 65 वर्षीय निरंजन सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह को सांस लेने में दिक्कत होने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। जनपद में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना से 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 118 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय कंटेनमेंट जोन की संख्या 187 है। निगरानी समितियों द्वारा 53 घरों का भ्रमण किया गया और 42 लोगों को मेडिकल किट प्रदान की गई। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों को कोविड रोधी टीका का दोनो डोज समय से लगवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें