फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में फंसे बच्चे मम्मी-पापा को फोन कर कह रहे, हमें आपकी बहुत याद आती है, घर बुला लो

Fri, 01 May 2020 05:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

- राजस्थान के गुरुकुल में फंसे हैं बहरावद के 25 बच्चे
- लॉकडाउन के कारण बच्चों के साथ परिजन भी परेशान
विज्ञापन
गुरुकुल में फंसे छात्र और छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के गांव बहरावद के 25 बच्चे इस वक्त राजस्थान के गुरुकुल में फंसे हुए हैं। बच्चे घर वालों को मैसेज भेजकर घर बुलाने की गुहार लगा रहे हैं। बच्चे घर वालों को फोन करते ही रो पड़ते हैं। इस कारण परिजन भी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन, सरकार व एटा सांसद राजवीर सिंह से बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बहरावद के प्रधान राजन सिंह ने बताया कि गांव की 16 बेटियां आर्य कन्या गुरुकुल भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान में तथा नौ बेटे स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल मलाना चौड़ सवाई माधोपुर राजस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन गुरुकुल से तमाम बच्चे राजस्थान व अन्य प्रांतों के भी पढ़ते हैं। बहुत बच्चे ऐसे हैं जो यहां से लॉकडाउन के बाद अपने घरों को चले गए। लेकिन यह बच्चे कुछ और बच्चों के साथ अपने-अपने गुरुकुल में ही रह रहे हैं। हालांकि बच्चों ने परिजनों को फोन पर बताया कि खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं है फिर भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे और लॉकडाउन की तिथि बढ़ने की सूचना से मानसिक परेशानी होती है। 

प्रधान राजन सिंह ने बताया कि परिजन जब फोन पर बात करते हैं तो बच्चे रो पड़ते हैं। ऐसी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को हस्तक्षेप कर बच्चों को घर तक पहुंचाने में ग्रामवासियों की मदद करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें