अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के 24 विद्यार्थियों ने आईआईटी-गेट और आईआईटी-जैम परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.फराहिम खान ने बताया कि 18 विद्यार्थियों ने आईईटी एंड गेट क्वालीफाई किया है। इनमें आयशा नाज, अली हबीब अल्वी, अरीबा आरिफ, एजाज अहमद खान, फैसल, फराज अहमद, हिलाल अली, कुमैल अहमद, मोहम्मद आतिफ रजा, एम जावेद, मोहम्मद साकिब, मोईन खान, प्रशांत चैधरी, रामिश मेहदी, राशिद, रियाजुद्दीन, मो. शैबाज खान और शारिक सुहैल शामिल हैं।
प्रो. फराहीम ने बताया कि 6 विद्यार्थियों ने आईआईटी-जैम परीक्षा उतीर्ण की है। इनमें रजत शर्मा, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद तलहा, शोएब खान, सिदरा इरम, मोहम्मद खलीक शामिल हैं।