फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से लूट..मदद को रोकी एडीजी की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से लूट..मदद को रोका एडीजी का वाहन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अकराबाद क्षेत्र की बीएड छात्रा से बुधवार शाम महानगर में रामघाट रोड पर बेखौफ घूमते बदमाशों ने शैक्षणिक दस्तावेज और 20 हजार रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब छात्रा अपनी सहेली संग स्कूटी से स्टेशन जा रही थी। इस दौरान छात्रा ने वहां से निकल रहे एक प्रदेश के एक एडीजी की गाड़ी को मदद के लिए रोक लिया। मगर बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर एडीजी तो चले गए, लेकिन इस खबर पर पुलिस जरूर हरकत में आ गई।
अकराबाद निवासी छात्रा अनीता पुत्री बनवारी लाल ज्ञान महाविद्यालय से बीएड कर रही हैं। बुधवार को वह घर से अपनी फीस जमा करने के लिए रुपये लेकर आई थी। दोपहर में फीस जमा करने के बाद वह अपनी सहेली दिव्या संग मार्केट में खरीदारी करते हुए शाम 4.30 बजे दस्तावेज स्पीड पोस्ट करने के लिए स्कूटी से रेलवे स्टेशन जा रही थीं। अनीता स्कूटी पर पीछे सवार थीं, जबकि दिव्या चला रही थीं। वह जैसे ही रामघाट रोड पर श्याम नगर की गली में मुड़ी, तभी पीछे से आए काली पल्सर सवार बदमाशों ने अनीता के हाथ में पर्स झपट लिया और भाग गए। अनीता खूब चीखी-चिल्लाई तो भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच वहां से प्रदेश के एक एडीजी निजी वाहन से निकल रहे थे। उस वाहन पर पुलिस का चिह्न देख छात्रा ने मदद के लिए उनकी गाड़ी रोक ली। मगर जब पता चला कि यह अफसर बाहर से आए हैं और कहीं जा रहे हैं तो उन्हें जाने दिया गया। मगर इस खबर पर सिविल लाइंस पुलिस जरूर हलकान हो गई और अतरौली गेट चौकी इंचार्ज दौड़ते हुए वहां पहुंच गए। बाद में छात्रा ने बताया कि पर्स में छात्रा के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज व फीस जमा करने के बाद बचे 20 हजार रुपये थे। इस संबंध में सिविल लाइंस में तहरीर दे दी गई है। बताया गया है कि एडीजी विजय कुमार किसी निजी दौरे पर बुधवार दुपहर अलीगढ़ आए थे।
विज्ञापन


सर्राफ की दुकान से ठग ले उड़े चार चूड़ियां
महानगर के रामघाट रोड निरंजनपुरी स्थित सर्राफ की दुकान से ठग सर्राफ को बातों में उलझाकर चार सोने की चूड़ियां ले उड़े। सर्राफ की ओर से क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है। वाकये के अनुसार सार्थक पुत्र संजय अग्रवाल की निरंजनपुरी लाल मंदिर के पास सर्राफ की दुकान है। दोपहर में उनकी दुकान पर एक व्यक्ति व दो महिलाएं जंजीर व चूड़ियां खरीदने आए। उन्होंने पहले चूड़ियां देखीं और फिर जंजीर देखीं। इसी दौरान उन्होंने चार सोने की चूड़ियां अपने पर्स के नीचे दबा लीं। इसके बाद अचानक जंजीर देखते हुए व्यक्ति का फोन बजा और फोन सुनते ही उसने जोर-जोर से कहा कि घर पर बच्चा छत से गिर गया है। उसके गंभीर चोट आई है और जल्दी चलो। इतना सुनते ही महिलाओं को लेकर वह चल चंपत हो गया। उनके जाने पर जब चार चूड़ियां गायब होने का अहसास हुआ तो सीसीटीवी खंगाला गया। जिसमें उनकी पूरी हरकत कैद हो गई। इस संबंध में तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें