न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
संस्कार भारती के कलाकारों द्वारा नाटक के प्रति जागरूकता लाने एवं नाट्य विद्या की बारीकियां सिखाने के लिए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर हाथरस पेच पर चल रही रंगमंच कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र में दूसरी नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ प्रांतीय नाट्य प्रमुख आलोक शर्मा के निर्देशन में हुआ।
संस्कार भारती जिला संयोजक भुवनेश आधुनिक ने बताया कि कार्यशाला के समापन पर प्रांतीय अध्यक्ष अनिल नवरंग, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय गोयल, प्रांतीय सह मातृ शक्ति प्रमुख मधुबाला गुप्ता, प्रांतीय नाट्य प्रमुख आलोक शर्मा ने कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। इसके बाद द्वितीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ कृष्णा बुटीक चामुंडा मंदिर के सामने कटारा कॉलोनी निकट क्वार्सी चौराहा अलीगढ़ पर किया गया।
जो कि 25 मई तक चलेगी। इसमें डॉ. प्रभात दास गुप्ता, आलोक शर्मा, निरुपमा सिंह, प्रगति चौहान, आस्था शर्मा, ऋतुुराज शर्मा, अनुज श्रीवास्तव, शिल्पी अनुज, नवनीत कुमार, साक्षी सैनी, हनुमंत राम गांधी, डॉ. प्रभात दास गुप्ता, चन्द्रहास शर्मा, रूचि गोटेवाल, इतिश्री गुप्ता, हेमलता गुप्ता, अनुपम वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।