फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई केयर के गुर्ग एवं कवि विश्वास होंगे डीलिट से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मंगलायतन विश्वविद्यालय अपने सातवें दीक्षांत समारोह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले तारिक अल गुर्ग और प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास को डीलिट की मानद् उपाधि प्रदान करेगा।

तारिक अल गुर्ग 2009 में स्थापित दुबई केयर संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। यह संस्था एक परोपकारी संगठन है, जो विकासशील देशों के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करके उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम करता है। युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए दुबई केयर एक चैंपियन की तरह काम कर रहा है।
विज्ञापन


यूनेस्को ने उनकी सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2016 में मेडिटोरियन उत्कृष्टता पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया। उनका संगठन अपने संसाधनों का 33 प्रतिशत अंश आपात क्षेत्रों में शिक्षा के उत्थान पर व्यय करता है। उनका उद्देश्य शिक्षा को प्रत्येक दिशा में बढ़ावा देना है।
विज्ञापन



प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास की अपनी एक अलग पहचान है। डॉ. विश्वास के दिल में जो गहरा दर्द छिपा है, वह उनके काव्य के माध्यम से आम जन मानस को मंत्रमुग्ध कर लेता है। इसलिए उनको अत्याधुनिक हिंदी में सरस्वती का वरद पुत्र कहा जाता है। उनकी कविताएं समाज के लिए एक आइना हैं। विश्वास ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अपने साहित्यिक जुनून को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़ा। अपने आप को साहस और दृढ़ निश्चय के बल पर साहित्य को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें