फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित ने झटके छह विकेट, अलीगढ़ ब्राउन विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसए) के बैनर तले अंडर-16 ट्रॉयल क्रिकेट मैच में अमित कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत अलीगढ़ ब्राउन ने अलीगढ़ ब्लैक को 160 रन से करारी शिकस्त दी। अमित ने छह विकेट झटके।


बुधवार को एएसए के मैदान पर अलीगढ़ ब्राउन 39.5 ओवर में 183 पर सिमट गई। हिमांशु सिंह ने 46 व आशीष यादव ने 24 रन बनाए। प्रिंस व विक्रांत ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में उतरी अलीगढ़ ब्लैक 13.2 ओवर में महज 23 रन पर सिमट गई। लकी कुमार व लकी यादव ने 5-5 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित कुमार ने 4 ओवर में 3 रन देकर 6 विकेट झटके। अजय कुमार ने 2 विकेट झटके। अंपायरिंग मसदू अमीनी व रिजवान खान ने की। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फकीरा, करन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें