फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बूथ पर10 युवा, 5 बूथ पर शक्ति केंद्र प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा वन बूथ 10 यूथ (एक बूथ पर दस युवा) कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ करने जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 1 बूथ पर 10 युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। 17 से 35 वर्ष तक के युवाओं व महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का यह एक बड़े स्तर पर चलाया जाने वाला अभियान है।

बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि महानगर के प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष बनाया जाएगा, जिसके साथ 9 युवाओं को और जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बूथ पर 10 नए युवा पार्टी से जोड़े जाएंगे। प्रत्येक 5 बूथों पर 1 शक्ति केन्द्र प्रमुख बनाया जाएगा।
विज्ञापन


महानगर के सभी सेक्टरों पर 1 संयोजक और 1 सहसंयोजक नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल पर प्रभारी बनाए गए हैं जो सभी महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी हैं। इन सभी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की ट्रेनिंग महानगर स्तर पर दी जाएगी।
विज्ञापन


निखिल माहेश्वरी ने दावा किया है कि इसी फार्मूले के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी। इस अवसर पर महामंत्री शिवम अग्रवाल, रोबिन भारती, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कपिल यादव, करन वार्ष्णेय, मंत्री अजय गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें