फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 2.40 लाख शहरी उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे पहले अलीगढ़ शहर में नगरीय विद्युत वितरण खंड ने उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर विद्युत बिल भेजने की सुविधा शुरू की है। इससे नगर क्षेत्र के 2.40 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिजली बिल पहुंचेगा। खास बात यह है कि बिल जमा न करने पर प्रति सप्ताह उपभोक्ता को इसकी याद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि अभी तक घर-घर मीटर रीडिंग लेने जाने वाले कर्मचारी बिल निकालकर उसका प्रिंट उपभोक्ता को देते हैं। अगर उपभोक्ता घर पर नहीं मिलता तो बिल की प्रति घर के दरवाजे या खिड़की से अंदर डाल आते हैं। कई मर्तबा उपभोक्ता का तर्क होता है कि उन्हें बिल नहीं मिला। इसलिए बिल जमा नहीं कर पाए, लेकिन अब पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर अलीगढ़ ने प्रदेश में सबसे पहले व्हाट्सएप पर बिल भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। शुक्रवार को कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर बिल भेजकर ट्रायल किया गया। इसका बेहतर रेस्पांस मिला है। एसके जैन के अनुसार रीडिंग के बाद बिल का प्रिंट घर पर ही मिलेगा। शाम को या अगले दिन व्हाट्सएप पर यही बिल भेजा जाएगा। उस संदेश पर क्लिक करने पर ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेंगे। अगर एक सप्ताह में आपने बिल जमा नहीं किया तो उसका रिमाइंडर भी व्हाट्सएप पर पहुंचेगा। एसके जैन के अनुसार नगर क्षेत्र के सभी 2.40 लाख उपभोक्ताओं के नंबर फीड किए गए हैं, जिनमें 1.80 लाख घरेलू संयोजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें