फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज के लिए अब आधार कार्ड जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में अब नए शासनादेशों के अनुसार कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि के काटने के बाद लगवाए जाने वाले एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए आधार कार्ड लाना होगा। इस तरह सत्यापन के बाद ही एंटी रैबीज लग सकेगा।


केवल मलखान सिंह जिला अस्पताल में ही एक दिन में करीब 240 से 280 मरीज एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए आते हैं। एंटी रैबीज की भारी मांग के चलते यूं भी होता है कि देहात क्षेत्र से और आसपास के जनपदों के मरीज भी यहां पर आ जाते हैं। इससे कहीं पर इंजेक्शन खत्म हो जाते हैं तो कहीं पर इस्तेमाल नहीं हो पाते। इसको देखते हुए अब शासन स्तर से ही व्यवस्था कर दी है कि पर्चे के साथ आधार कार्ड की कापी संलग्न की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्र्रवार को इस आशय का नोटिस जिला अस्पताल की ओपीडी में चस्पा कर दिया गया। अस्पताल के फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि हम मानवीयता के आधार पर दूसरे जिले या इलाकों के लोगों को एंटी रैबीज दे दिया करते थे लेकिन इससे हमारी व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी। इसी तरह जैसे गभाना सीएचसी पर एंटी रैबीज उपलब्ध है तो वहां पर खुर्जा तक से लोग एंटी रैबीज को आ जाया करते हैं। शासन के निर्देशों के बाद स्थिति में सुधार आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें