फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीमेंस कालेज --ं नाश्ते में ठंडा दूध और अंडे-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सुविधाओं की कमी और हास्टल में क्षमता से अधिक रह रही छात्राओं के दर्द को बयां करते हुए एएमयू वीमेंस कालेज छात्रा संघ उपाध्यक्ष नाहिद हसन ने मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रही है। छात्राओं को दूध और अंडे ठंडे दे दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि वीसी साहब एक दिन समय निकाल कर छात्राओं के साथ नाश्ता करें, तो उनको भोजन की गुणवत्ता का अंदाजा हो जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्राओं को तंग जगह में रहना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कामन रूम और रीडिंग रूम तक का एलाटमेंट कर दिया गया है। छात्राओं को एएमयू से दूर रखा जाता है। छात्राओं को मिलने वाली खेल सुविधाओं की हालत यह है कि यहां पर एक बास्केट बाल कोर्ट है जो कि एएमयू इंतजामिया की ओर से नहीं बल्कि एक पूर्व विधायक की ओर से दिया गया है। इस कोर्ट की पैमाइश और बनावट में कमी है। यहां पर अभ्यास करके जब छात्राएं बाहर खेलने जाती हैं तो उनकी सारी मेहनत बेकार जाती है। नवनिर्वाचित सचिव मेमूना अंसारी ने कहा कि छात्राओं ने जो भरोसा उनमें जताया है वह उसको बनाए रखने के लिए भरपूर प्रयास करेंगी। जो बातें अपने घोषणा पत्र में कही थीं उन्हें पूरा करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


बाद में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपने संबोधन के दौरान सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मैं खुद पांच-छह बार वीमेंस कालेज आया हूं। यहां पर आवासीय हास्टल क्षमता से अधिक भरे हुए हैं, यह बात सही है। सबसे ज्यादा भार यहीं पर है। हमारी कोशिश होगी कि जल्द ही क्षमता बढ़े। उन्होंने कहा कि कोचिंग के लिए भी तीन संस्थाओं को यहां पर लाया गया है, जिससे तीनों में प्रतियोगिता रहे। छात्राएं किसी एक कोचिंग पर ही निर्भर नहीं रहें। साथ ही एक नई बस भी लाई गई है।


अभिभावकों की नम हुईं आंखें
छात्र संघ शपथ ग्रहण में पदाधिकारी और कैबिनेट की छात्राएं अपने अभिभावकों को भी लाई थीं। बच्चियों को शपथ लेते देख और बाद में देश दुनिया के बड़े बड़े मुद्दों पर तकरीर करते देख कुछ अभिभावकों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के बाद जलपान के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य ने अपने पिता और परिवार वालों को जब व्यक्तिगत तौर पर कुलपति, सह कुलपति व अन्य से मिलवाया तो अभिभावकों का चेहरा फख्र से ऊंचा हो गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहीं एक शिक्षिका ने मौजूद एक पदाधिकारी के पिता से कहा कि बच्चियों को अब खुला आसमान दीजिएगा, यहां से आगे बढ़ने से रोकिएगा नहीं। अभिभावक ने ऐसा ही करने की सहमति दी।

.. जब बज गई घंटी
कार्यक्रम के दौरान दो बार रुक रुक कर घंटी बजी। एक बार जब कुलपति प्रो. तारिक मंसूर जब संबोधन कर रहे थे तो घंटी बज गई। उन्होंने अपना संबोधन रोक दिया। बाद में कुछ शिक्षिकाओं ने कुलपति से कुछ कहा और संबोधन जारी हुआ। इसके बाद जब कुलपति चलने लगे और गाड़ी में बैठने वाले थे, तो एक बार फिर से घंटी बजने लगी। मौजूद लोगों ने समझा कि शायद अतिथि के विदाई के समय घंटी बजने की कोई रस्म होगी। बाद में जब पता लगा कि यह कक्षाओं के अंतराल पर बजने वाली घंटी है तो सभी हंस दिए। हालांकि मंगलवार को कालेज में अवकाश घोषित था।

छात्राओं ने कहा- वी वांट हॉलीडे
कार्यक्रम के दौरान जब कुलपति प्रो. तारिक मंसूर अपना संबोधन शुरू करने लगे तो दर्शक दीर्घा से छात्राओं की आवाज आने लगी कि वी वांट हॉलीडे। यह रस्म है कि शपथ ग्रहण समारोह के अगले दिन छुट्टी घोषित कर दी जाती है। कुलपति ने कालेज की प्रिंसिपल और शिक्षिकाओं से मशवरा किया और बुधवार को अवकाश की घोषणा कर दी। हालांकि बुधवार को होने वाली परीक्षा नियत समय पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


खिलाड़ी छात्राओं को कराया जाए अभ्यास
स्पोर्ट्स कोटे से प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने टीम बनाए जाने और अभ्यास कराए जाने की बात कुलपति के सामने रखी। इस पर कुलपति ने सह कुलपति प्रो. एमएच बेग को कहा कि वह छात्राओं की बात को समझते हुए उनके अभ्यास और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें