डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
वाराणसी में 17 नवंबर से वाराणसी हैंडबाल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतरमंडलीय जूनियर बालर वर्ग हैंडबाल चैंपियनशिप में शहर की टीम भी हिस्सा ले रही है। यह टीम 16 तारीख को शाम चार बजे तक पहुंच जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सभी खिलाड़ियों को घर से ही रजाई-गद्दे लेकर चलने की कहा गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को कपड़े आदि के बैग के साथ विस्तरबंद भी कैरी करना पड़ेगा।
बता दें कि वाराणसी में वाराणसी हैंडबाल संघ संस्थापक श्याम नारायण पांडेय की स्मृति में राज्यस्तरीय अंतरमंडलीय जूनियर बालक वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसके लिए अलीगढ़ जिला हैंडबाल संघ के सचिव सुधीर कुमार को भी यहां से एक टीम के प्रतिभाग कराने के लिए पत्र भेजा गया। सचिव ने यहां से एक टीम बनाकर उसकी जानकारी वाराणसी भेज दी है। सभी खिलाड़ी तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी के साथ हास्यास्पद वाकया सामने आता है कि वाराणसी से आए पत्र में उल्लेख किया गया है कि खिलाड़ी अपने साथ कंबल व रजाई साथ लेकर आएं। वहां सिर्फ चादर ही दी जाएगी। इस वजह से खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहां से रजाई, कंबल साथ लेकर जाएंगे।